{"_id":"615b4de18ebc3e762a675282","slug":"demand-to-open-college-in-tehsil-panchairi-and-mongri-udhampur-news-jmu245079531","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील पंचैरी व मोंगरी में कॉलेज खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील पंचैरी व मोंगरी में कॉलेज खोलने की मांग
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी और मोंगरी के डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल से मुलाकात कर जनहित के मुद्दों को उठाया। इस दौरान मुख्य रूप से पंचैरी और मोंगरी तहसील में दो कॉलेज खोलने की मांग प्रमुखता से उठाई है।
दूरदराज के इन क्षेत्रों में हर बेटी को अपने सपने साकार करने का मौका मिले इसके लिए जरूरी है कि यहां उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की जाए। क्योंकि उच्च शिक्षण संस्थान नहीं होने से अधिकतर लड़कियां बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन और विकास के लिए यह अति आवश्यक है कि हर लड़की को पढ़ने का अवसर मिले और इसके लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हों। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश प्रशासन उनकी इस मांग को जरूर पूरा करेंगे।
इसके साथ ही जसवीर सिंह ने दूसरा मुद्दा चिनाब दरिया पर बन रहे 1856 मेगावाट के सावलकोट जल विद्युत परियोजना का उठाया। बताया कि उनके क्षेत्र से होते हुए सावलकोट परियोजना तक पहुंचने के लिए सबसे छोटे मार्ग का निर्माण किया जा सकता है, जिससे इन क्षेत्रों के विकास होगा और लागत भी कम आएगी। परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। इसके अलावा अस्थाई कर्मचारियों के मुद्दों, मनरेगा की बकाया राशि, हर घर तक बिजली की पहुंच सुनिश्चित करने, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खेलो इंडिया जैसे संबंधित मुद्दों पर भी बात की। पर्यटन और बागवानी जैसे क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तन और इनसे जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्था हर कीमत पर यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिले और समावेशी विकास को बढ़ावा मिले।