{"_id":"61857a5a3a72777a447404f8","slug":"deepawali-udhampur-news-jmu247241942","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दीया शहीदों के नाम का किया गया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दीया शहीदों के नाम का किया गया आयोजन
विज्ञापन
दीवाली के अवसर पर आयोजित एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में भाग लेते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लोक विकास दल ने दीपावली के पावन अवसर पर सलाथिया चौक इलाके में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लेकर शहीदों को दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी।
दल के प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया के नेतृत्व में शाम करीब छह बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद बारी बारी से शहरवासियों ने शहीदों की याद में दीपक जलाकर उन्हें याद किया। प्रधान ने कहा कि शहीदों की याद में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दीपावली पर देश भर में शहीदों को याद किया गया है। इसी कड़ी में दल भी शहीदों को याद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उधमपुर के रहने वाले कई युवाओं ने देश की सेवा के लिए शहादत की है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश भर में लोग जहां अपने घरों में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मना रहे हैं, वहीं जवान देश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। वह अपने परिवारों के साथ कई त्योहार नहीं मना पाते हैं। आज शहीदों के साथ देश की सेवा करने वाले जवानों को भी याद किया जा रहा है।