फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dead body

फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
dead body
रामनगर तहसील के बरियालता गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नौ दिन से लापता युवक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुंभु राम ने बताया कि 24 जून को कबीर जयंती के दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था। भंडारे की तैयारी में 21 वर्ष का बेटा गोविंद राम भी जुटा हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक से वह गायब हो गया। उसको लगा कि किसी काम से कहीं गया और कुछ समय के बाद वापस आ जाएगा। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। शाम तक इंतजार करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो 25 जून को उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सभी रिश्तेदारों के घर जाकर भी पूछा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 26 जून को इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। नौ दिन के बाद शनिवार सुबह दो किशोरी मवेशी को चराने के लिए जंगल गई थी और दोनों ने उसके बेटे के शव को फंदे से लटकता हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची को शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। शुरूआती जांच पूरी करने और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed