{"_id":"5fc146528ebc3e9bf96c649f","slug":"ddc-election-udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu223663148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटी-मरोठी और डुडू-बसंतगढ़ के 84 मतदान केंद्रों में 38,610 लोग आज करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटी-मरोठी और डुडू-बसंतगढ़ के 84 मतदान केंद्रों में 38,610 लोग आज करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पहली बार हो रहे जिला विकास परिषद चुनाव के लिए पहले चरण में शनिवार को मतदान होगा। उधमपुर जिले में दो सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा, जिसके लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। लाठी-मरोठी और डुडू-बसंतगढ़ निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित किए गए 84 मतदान केंद्रों में 38,610 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक पार्टियों के दो-दो कुल आठ उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। डुडू-बसंतगढ़ के चार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए कुल 20866 मतदाता, जबकि लाटी-मरोठी के प्रत्याशियों का 17,744 लोग मतदान करेंगे।
पहले चरण के मतदान में शनिवार सुबह नौ बजे लाठी मरोठी और डुडू-बसंतगढ़ में जिला परिषद सीट के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होगी जो दोपहर दो बजे तक चलेगी। लाठी-मरोठी से पैंथर्स पार्टी की वीना देवी, भाजपा की पिंकी देवी, बहुजन समाज पार्टी की रसूल बीबी और सरदार अख्तर कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैदान में हैं। वहीं, डुडू-बसंतगढ़ सीट पर पैंथर्स पार्टी की अच्छरी देवी, भाजपा की मधुबाला, कांग्रेस की शकुंतला देवी और बहुत समाज पार्टी की वीना कुमारी चुनावी मैदान में हैं।
उधर, शुक्रवार को डुड-बसंतगढ़ और लाटी-मरोठी में होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए 68 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पीजी कॉलेज उधमपुर से जिला चुनाव अधिकारी डॉ. पीयूष सिंगला की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना किया गया। इससे पहले वीरवार को भी 16 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को माइक्रो ऑब्जर्वर, जोनल और सेक्टोरल मजिस्ट्रेटों से बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए ताकि मतदान प्रक्रिया को सफलता पूर्वक अंजाम दिलवाया जा सका। इस मौके पर एडीडीसी अशोक कुमार, सीपीओ राजीव भूषण, एसीआर विकार अहमद गिरि, एसीडी मुश्ताक चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शॉवी, एआरटीओ रचना शर्मा और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
17932 महिला और 20678 पुरुष मतदाता
लाटी मारोठी निर्वाचन क्षेत्र की 15 पंचायतों में कुल 17,744 मतदाताओं के लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदाताओं में 9448 पुरुष, जबकि 8296 महिलाएं हैं। वहीं डूडू बसंतगढ़ में 17 पंचायतों के 20866 मतदाताओं के लिए 47 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पुरुष मतदाता 11,230 हैं, जबकि 9636 महिला मतदाता हैं।
कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष मतदान केंद्र
उधमपुर। जिला विकास परिषद चुनाव में उधमपुर में रहने वाले विस्थापित कश्मीरी पंडित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए स्पेशल पोलिंग बूथ में मतदान कर सकेंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। उधमपुर में काफी संख्या में विस्थापित कश्मीरी पडिंत परिवार रहते हैं। जब भी लोकसभा, विधानसभा व अन्य कोई चुनाव होते हैं तो इनके लिए उधमपुर में ही विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए जाते हैं। इस बार जिला विकास परिषद चुनाव के लिए मतदान केंद्र गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया है। कश्मीर संभाग में 26 सीटों के लिए मतदान होगा और इन 26 सीटों से संबंध रखने वाले कश्मीरी पंडित दोपहर दो बजे तक पोलिंग बूथ पर पहुंच कर मतदान कर सकेंगे। ब्यूरो