{"_id":"680fcfa61a85994ab10332b7","slug":"dc-ramban-reach-bagna-village-udhampur-news-c-202-1-udh1005-122746-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन के उपायुक्त बागना गांव पहुंचे, नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन के उपायुक्त बागना गांव पहुंचे, नुकसान का लिया जायजा
विज्ञापन
उपायुक्त बागना गांव में प्रभावित से मुलाकात करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जिला उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामबन के सबसे अधिक भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित बागना क्षेत्र का सोमवार को पैदल दौरा किया। यहां 20 अप्रैल की रात को मकान ढहने से दो नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी अधिकारियों के साथ 15 किलोमीटर पैदल चलकर बागना पहुंचे और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों के साथ मुलाकात भी की।
उपायुक्त ने 20 अप्रैल को आई बाढ़ में जान गंवाने वाले 75 वर्षीय मनी राम और दो भाइयों साकूब और आकिब के परिवारों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात की। उपायुक्त ने उन्हें पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।