{"_id":"678811433f20ab89cd0c45b5","slug":"dangal-competition-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101532-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हरियाणा के रामधन को हराकर उत्तर प्रदेश के पहलवान अभिनायक ने जीता वार्षिक दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हरियाणा के रामधन को हराकर उत्तर प्रदेश के पहलवान अभिनायक ने जीता वार्षिक दंगल
Thu, 16 Jan 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
पैंथल केसरी दंगल में विजेता पहलवान व अन्य। संवाद
- फोटो : katra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा । धर्मनगरी के ब्लॉक पैंथल में स्वामी नित्यानंद कमेटी के मकर संक्रांति पर आयोजित 126वें वार्षिक दंगल में उत्तर प्रदेश के पहलवान अभिनायक विजेता बने। उन्होंने हरियाणा के पहलवान रामधन को हराकर 126वां वार्षिक स्वामी नित्यानंद दंगल अपने नाम किया।
इस मौके पर विजेता पहलवान अभिनायक को गुरज, पट्टे के साथ एक लाख रुपए की इनामी राशि भेंट की गई। दूसरा मुकाबला लापुर के पहलवान सुमित तथा दोमाना अखाड़ा के पहलवान रशीद के मध्य हुआ। लापुर के पहलवान सुमित ने यह मुकाबला अपने नाम किया। पहलवान सुमित को 51000 रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। वहीं, तीसरा मुकाबला हरियाणा के पहलवान प्रतीक तथा कठुआ के पहलवान रिशु के बीच हुआ। यह मुकाबला हरियाणा के पहलवान प्रतीक ने जीता, उन्हें इनाम के तौर पर 31 हजार रुपए भेंट किए।
इस वार्षिक दंगल में कुल 62 मुकाबले हुए और इस विशाल दंगल में जम्मू कश्मीर के साथ ही पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश आदि के नामी पहलवानों ने भाग लिया। वहीं, इस मौके पर डॉक्टर एमआर अत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संवाद