फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

सरथल देवी की यात्रा का हुआ आयोजन

विज्ञापन
cultural
किश्तवाड़। श्री अष्टदश भुजा माता सरथल देवी जी यात्रा सरकूट के गौरी शंकर मंदिर में हवन के साथ शुरू हुई। इसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित हजारों भक्त शामिल हुए। कई मंडलियां भी भजन गाती हुईं शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रसाद और शरबत के स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन

माता की थाली व खटोले के साथ शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर, चौगान मैदान, डाकबंगला चौक शहीदी मजार और बस स्टैंड पहुंची। संजीव परिहार उपाध्यक्ष सरथल देवी ने माता की थाली उर्ठाई। बस स्टैंड से भक्त बसों और अन्य वाहनों से सरथल देवी मंदिर पहुंचे। शुक्रवार सुबह महायज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ यात्रा के लिए सरथल और किश्तवाड़ में सुरक्षा, पेयजल, बिजली आपूर्ति, परिवहन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की है। सरथल देवी जी क्षेत्र की कुल देवी हैं। हर साल ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन किया जाता है। आयोजन श्री सरथल देवी जी ट्रस्ट द्वारा डॉ. कर्ण सिंह, एकमात्र ट्रस्टी और ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रमादित्य सिंह के संरक्षण में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में श्रद्धालुओं के अलावा डीडीसी अशोक शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन भट्ट, एडीडीसी शाम लाल, एडीसी इंदरजीत परिहार, एएसपी राजिंदर सिंह, डीएसपी मुख्यालय आशीष गुप्ता, एसडीपीओ देविंदर सिंह बंद्राल, एसएचओ और संतान धर्म सभा के अध्यक्ष सुरिंदर सेन, विहिप अध्यक्ष हंराज भुत्याल और उपाध्यक्ष श्री सरथल देवी ट्रस्ट संजीव परिहार और अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed