{"_id":"6261c1a176443d3f5c3f895c","slug":"cultural-udhampur-news-jmu2582916145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमाडा मोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब में मनाया गया गुरू तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमाडा मोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब में मनाया गया गुरू तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ओमाडा मोड़ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई और सुख शांति की कामना की।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह खालसा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर के प्रकाशोत्सव को लेकर मंगलवार से अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया था। इसका भोग वीरवार सुबह दस बजे डाला गया। इसके बाद दोपहर एक बजे तक शबद कीर्तन किया गया। इसमें श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर को हिंद की चादर भी कहा जाता है। उन्होंने हिंदुओं के धर्म और जनेऊ की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया था। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।