{"_id":"624ddc422772305f143af2a9","slug":"cultural-udhampur-news-jmu257195939","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाई गई मां राजराजेश्वरी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाई गई मां राजराजेश्वरी की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की उधमपुर शाखा की ओर से बुधवार को मां राजराजेश्वरी जयंती उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सैकड़ों लोगों ने प्यार, उमंग और उत्साह के साथ भाग लेकर माता की आध्यात्मिक शिक्षाओं को ग्रहण कर आत्मिक सुख प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता उत्तरी कमांड के संयुक्त डीजी (व्यक्तिगत) एससी ओमर थे। मां राजराजेश्वरी आश्रम की प्रभारी महात्मा समता बाई ने बताया कि माता कहती थी कि हर नारी में अध्यात्म व मातृत्व की शक्ति को विकसित करने से ही स्वस्थ मानव समाज की स्थापना, नैतिक, चारित्रिक, आध्यात्मिक एवं मर्यादा का पोषण होगा।
उनका ह्रदय असीम करुणा, दया, अपार स्नेह और निश्चल प्रेम से ओत प्रोत था। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा अनुरोध बाई ने कहा कि मां राजराजेश्वरी देवी ने देश-विदेश में आत्मज्ञान प्रचार-प्रसार कर लाखों लोगों को अच्छे मार्ग पर चलना सिखाया और मानवता का उद्धार किया। अपने प्रेम और करुणा से माताजी ने दीनहीन और वंचितों की खातिर अनेक सामाजिक उत्थान के जनहित कार्य किए। इस अवसर पर मां राजराजेश्वरी आश्रम में लोगों को शीतल जल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलर भी स्थापित किया गया। जिसका शुभारंभ महात्मा समता बाई ने किया। इस मौके पर मिशन एजुकेशन के तहत लगभग 70 जरूरतमंद बच्चों को कापियां, पेंसिल, रबर इत्यादि पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया।