{"_id":"62324335758ab9036b7abd0a","slug":"cultural-udhampur-news-jmu2559103110","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दो साल बाद शहर में उड़ेंगे गुलाल, निकलेगी झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दो साल बाद शहर में उड़ेंगे गुलाल, निकलेगी झांकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद देविकानगरी में दो वर्ष के बाद वीरवार को होली उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। व्यापार मंडल व शहरवासियों ने निर्णय लिया है कि इस बार होली उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही दोपहर के समय झांकी निकाली जाएगी।
कुछ वर्षों से व्यापार मंडल होली पर्व के दिन होली उत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें शहरवासियों की तरफ से भी पूरा सहयोग किया जाता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य व शहरवासी इंदिरा चौक पर एकजुट होते हैं। इसके बाद झांकी निकाल कर शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर होली का पर्व मनाते हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि इस बार होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी दोपहर करीब 12 बजे इंदिरा चौक पर पहुंचेंगे। इसके बाद झांकी निकाल कर रंग गुलाल के साथ होली का पर्व का मनाया जाएगा। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
त्योहार से बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
चिनैनी। होली पर्व से बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए निकले। युवाओं की टोलियों ने भी तैयारी कर ली है। दुकानदारों की मानें तो उन्होंने रंग व पिचकारियां पहले ही मंगा ली थीं। स्थानीय युवाओं ने कहा कि उन्होंने मित्रों संग कई तरह के प्लान बनाए हैं। अलग-अलग जगहों पर होली मनाएंगे और डीजे की धुन पर नाचेंगे भी। होली को लेकर बच्चे भी उत्साहित हैं। बच्चों ने होली खेलने के लिए पर्याप्त बैलून भी खरीद लिए हैं।