{"_id":"61c2389b5e26af37a36a7dd8","slug":"cultural-udhampur-news-jmu2503068180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को भा रही सांता क्लॉज की ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को भा रही सांता क्लॉज की ड्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। क्रिसमस पर्व को कुछ दिन ही बचे हैं और इसी के चलते देविकानगरी के बाजार में रौनक छा गई है। क्रिसमस को लेकर विशेष तौर पर दुकानों को सजाया गया है, जहां सांता क्लाज की ड्रेस की खूब खरीददारी हो रही है। इसके अलावा क्रिसमस का पर्व मनाने के लिए सजावट का भी सामान खूब बिक रहा है। चर्च को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
क्रिसमस के नजदीक आने के साथ ही बाजार में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी बाजार में खूब रौनक छाई रही। काफी संख्या में लोग परिवार सहित खरीददारी करने को पहुंचे थे। जैसे ही बच्चों ने दुकानों में सांता क्लाज की ड्रेस देखी को खरीदने के लिए जिद्द करने लगे। इसके अलावा क्रिसमस पर घरों को सजाने के लिए सजावट के सामान की भी खूब खरीददारी हुई। सबसे ज्यादा मांग विभिन्न प्रकार की लाइटों की है, जिससे लोगों के घर रंग बिरंगी रोशन के साथ जगमगाएंगे।
क्रिसमस पर एक दूसरे को कई प्रकार गिफ्ट भी दिए जाते हैं और गिफ्ट खरीदने के लिए भी दुकानों में बहुत ज्यादा संख्या में लोग पहुंच रहे । लोगों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी क्रिसमस पर्व को देखते हुए विभिन्न तरह की गिफ्ट आइटम दुकानों में रखी हुई हैं। दुकानों के साथ ही बाजार में फड़ियां लगाकर भी क्रिसमस का सामान बेचा जा रहा है और इनमें भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। चर्च को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। क्रिसमस को लेकर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर को यूनियन चर्च में होगा। इसके साथ अन्य चर्चों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।