{"_id":"6150cb728ebc3e4afc368f2b","slug":"cultural-udhampur-news-jmu2445026141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अली ब्र्र्रदर्स, अरमान ओर रमालू राम के गानों पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अली ब्र्र्रदर्स, अरमान ओर रमालू राम के गानों पर थिरके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। पटनीटॉप की वादियों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करवाए गए दो दिवसीय मानसून फेस्टिवल का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सैलानियों की बढ़ती आमद और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम की आसपास की पर्वतीय चोटियों तक गूंज पहुंचाई।
पीडीए और पर्यटन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत पहली बार शुरू की गई इस पहल ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींच लिया। इससे पटनीटॉप के साथ साथ नत्थाटॉप और सनासर भी गुलजार हो गए। मानसून फेस्टिवल के दूसरे दिन भी पडोरा ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
अली ब्रदर्स, अरमान बेदिल और रमालू राम ने हिंदी, पंजाबी व डोगरी गानों से समा बांध दिया। एक से बढ़कर एक गानों पर दर्शकों ने भी खूब डांस किया। यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना... और गुलाबी आंखें, जो तेरी देखी.. गाने पर खूब सीटियां बजीं।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे कई भक्तों ने भी पटनीटॉप पहुंचकर फेस्टिवल का लुत्फ लिया। वहीं पर्यटन स्थलों की सैर के लिए आने वालों ने भी पटनीटॉप को चुना और दो दिवसीय फेस्टिवल का आनंद लिया। बता दें कि पटनीटॉप में इस फेस्टिवल में खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसका सैलानी भी हिस्सा बने।