फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

जीवन में विवेक, वैराग्य होना अति आवश्यक

विज्ञापन
cultural
उधमपुर। मनुष्य जीवन में विवेक और वैराग्य का होना अति आवश्यक है। यदि विवेक और वैराग्य नहीं है तो मानो कुछ भी नहीं है। विवेक, वैराग्य प्रभु प्रीति व मोह का उपाय सत्संग और हरि कथा है। यह संदेश संत सुभाष शास्त्री ने रठियान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन संगत को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने संगत को बताया कि सत्संग के बिना हरि कथा सुनने को नहीं मिलती, उसके बिना मोह नहीं भागता और मोह के बिना श्री राम चंद्र के चरणों में दृढ़ प्रेम नहीं होता। महापुरुषों का कथन है कि बिना सत्संग और विवेक के मोक्ष प्राप्ति का सबसे सहज साधन सत्संग है। तपस्या और त्याग आदि से भगवान उतने प्रसन्न नहीं होते, जितने सत्संग से होते हैं। प्रगाढ़ प्रेम से सत्संग द्वारा ईश्वर को प्राप्त करना सबसे सरल उपाय है।
विज्ञापन

मनुष्य सदैव सत्संग की अमृतधारा में डुबकी लगाता रहे तो जीवन को सफल बना सकता है। सत्संग को निरंतर सुधार की प्रक्रिया माना जा सकता है, जो प्रेम और सद्भावना से जीवन की वृतियों का परिमार्जन करता है। जीवन में एक बार यदि स्व-सुधार का मार्ग मिल जाए तो आत्मद्वार का लक्ष्य पूर्ण हो सकता है। जीवन में सुख शांति समृद्धि सत्संग से संभव है। जीवन के तमाम अनुतरित प्रश्नों के उतर हमें सत्संग के माध्यम से मिल जाते हैं। यह मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। सत्संग जो हमारे विचारों को शुद्ध करने में सक्षम रहता है। परिणामस्वरूप हमें आत्मिक शांति प्राप्त होती है। इसलिए मनुष्य को सदा सत्संग करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed