{"_id":"69ab39649acaddbed4019ac2","slug":"crpf-volleyball-tournament-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-133303-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीआरपीएफ ने पांच दिवसीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीआरपीएफ ने पांच दिवसीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का किया आगाज
विज्ञापन
उधमपुर। सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत पांच दिवसीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन सीआरपीएफ ने किया। उद्घाटन मैच एसआईकेएस सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, उधमपुर में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में रोंन दोमेल, टिकरी, जगानू , चढ़ेई, बारटा और स्पाईकर्स वाॅलीबाल क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सीआरपीएफ कर्मियों और स्थानीय प्रशिक्षकों ने टिकरी और जगानू वाॅलीबाल क्लब के बीच पहला मैच करवाया। मैच में ऊर्जा से भरपूर खेल, कौशल प्रदर्शन और टीम निर्माण अभ्यास देखने को मिले। एसआईकेएस सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और दर्शकों को आवश्यकतानुसार ट्राफियां, पदक, खेल किट और जलपान वितरित किए गए। स्थानीय प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने स्थानीय युवाओं को विशेष रूप से फिटनेस, टीम वर्क और खेल अनुशासन पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
सीआरपीएफ की 137 बटालियन द्वारा इस टूर्नामेंट में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए वाॅलीबाल खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार और खेल उपकरण वितरित किए गए। संवाद