फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crpf jawan

चाइनीज डोर में फंसे तोते की सीआईएसएफ के जवानों और दुकानदारों ने बचाई जान

विज्ञापन
crpf jawan
उधमपुर में घायल तोते का इलाज करते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला अस्पताल के गेट के बाहर आम के पेड़ पर सुबह के समय सीआईएसएफ के जवानों और दुकानदारों ने एक तोते को चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा। तोता डोर में फंसने पर बुरी तरह से घायल हो गया था। तोते की हालत को देख कर लग रहा था कि रात से तोता डोर में फंसा हुआ है। सीआईएसएफ के जवानों व दुकानदारों ने मिलकर कड़ी मशक्कत कर तोते को नीचे उतारा और उपचार करने के बाद उसको उड़ा दिया।
विज्ञापन

पतंगबाजी का दौर खत्म होने के बाद भी चाइनीज डोर के इस्तेमाल का दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में चाइनीज डोर को पेड़ों व खंभों पर लटकते हुए देखा जा सकता है । आए दिन लोग भी इनके कारण परेशानियों का सामना कर रहे है। शहर में पक्षी तो इसकी चपेट में आने पर घायल भी हो रहे है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जावेद एक तोते को आम के पेड़ पर चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा। तोता बुरी तरह से घायल था और तड़प रहा था। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवान व अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जवानों व दुकानदारों ने तोते को नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। बहुत ही सावधानी के साथ तोते को बचाने के लिए बचाव कार्य किया गया। पूरा ख्याल रखा गया कि कहीं डोर से निकल कर तोता नीचे गिर कर घायल न हो जाए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तोते को नीचे उतारा। नीचे उतरने पर पता चला कि तोता बुरी तरह से घायल था। तोते के घाव पर दवाई लगाई गई। दवाई लगाने के कुछ समय के बाद तोते को होश आ गया और जवानों ने उसको उड़ा दिया। तोते को उड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन से मांग की कि शहर में पेड़ों व खंभों पर फंसी चाइनीज डोर को निकालने के लिए कोई अभियान छेड़ा जाए ताकि कोई दूसरा पक्षी न इसमें फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed