फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Torture in police station

थाने में पुलिस टार्चर

Mon, 19 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Torture in police station
shimla police

भारत नगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच करवाकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


उपरोक्त महिला गुड्डी देवी ने बताया कि जमीनी विवाद में कुछ महिलाओं ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचीं तो वहां महिला पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब उसके पति योगेंद्र लाल पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसने बताया उसके पति को पुलिस ने इतनी बुरी तरह से मारा कि उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इतना ही नहीं जिला अस्पताल में उपचाराधीन उसके पति के पास पुलिस को तैनात कर दिया गया है। महिला ने पुलिस पर पैसे मागने के भी आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी, उधमपुर ओपी चिब ने कहा कि महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस ने उसके पति के साथ कोई मारपीट नहीं की है। पुलिस पर पैसे मांगने के आरोप गलत हैं। मामले की जांच की जा रही है, जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed