{"_id":"573a1f594f1c1b5b26ac723c","slug":"the-boys-and-girls-in-flowing-brook","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बह गए छात्र और छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में बह गए छात्र और छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Tue, 17 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए चार दोस्त नदी में नहाने उतरे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह स्कूल जाते समय बदनार नाले को पार करते समय एक छात्र तथा एक छात्रा फिसलकर उसमें गिर गए। बाद में छात्र का शव बरामद किया गया, जबकि छात्रा गंभीर अवस्था में मिली। उसको उपचार के लिए माहौर लाया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल माहौर में 12वीं कक्षा का छात्र नसीर अहमद निवासी बेला तथा हाई स्कूल बग्गा में नौवीं कक्षा की छात्रा रुकसाना कौसर पुत्री मुश्ताक अहमद निवासी मुसरा सोमवार की सुबह स्कूल जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले नाले को दोनों पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों के पांव फिसल गए, जिससे वे पानी में गिर कर बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने नाले में बहे दोनों विद्यार्थियों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा को पहले नाले से निकाल कर माहौर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। बाद में पानी में बहे छात्र का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि नाले में पत्थरों की चोट लगने से छात्र की मौत हो गई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की और शव को परिवार के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल आने-जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के काफी विद्यार्थी इस नाले को पार करते हैं।