फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The bear attacked four people

भालू ने चार लोगों पर हमला किया

Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The bear attacked four people
पुलिस ने चालक को रेस्कयू किया।

बनिहाल तहसील के खरी तहसील अंतर्गत खौड़ा इलाके में रविवार को भालू ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को बनिहाल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक खैड़ा गांव में रविवार की दोपहर को एक भालू अचानक एक पगडंडी पर आ गया। इस दौरान वहां से मो. राजा और मो. अयूब गुजर रहे थे।

विज्ञापन


भालू ने दोनों पर हमला बोल दिया। उन दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद दो लोग अब्दुल अजीज और अब्दुल कयूम उन्हें बचाने पहुंचे। इस दौरान भालू इन दोनों पर भी टूट पड़ा। इस बीच काफी शोर-शराब हो गया। तब गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर भालू भाग खड़ा हुआ। बाद में चारो घायलों को बनिहाल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed