{"_id":"57c486f94f1c1bbe762cb230","slug":"suspicious-death-of-woman1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर हाउस क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मृतका दर्शना देवी के मायके वालों ने इसे हत्या बताया। मृतका के भाई सुरेश कुमार ने कहा कि पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट की गई थी, जिसे उसने घर आकर बताया था। एक-दो बार मामले को शांत करवाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
सुरेश के अनुसार 18 वर्ष पहले उनकी बहन की शादी पावर हाउस में रहने वाले मोहन लाल के साथ हुई थी, जिसके दो बेटे हैं। एक बारहवीं, जबकि दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले भी बहन के साथ मारपीट की जानकारी मिली थी। कहा कि जब इस बारे में मोहन लाल और उसके परिवार से बात की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाद में रक्षाबंधन के दिन दर्शना ने घर आकर खुद मारपीट किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा की दर्शना की मौत की जानकारी भी उन्हें किसी और के जरिये मिली। जब व जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचे, तो ससुराल पक्ष से कोई भी वहां नहीं था। इससे साफ होता है कि उसकी हत्या की गई। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधमपुर थाना प्रभारी ओपी चिब ने कहा कि फिलहाल पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन