फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sufi singer kanwar grewal safe in road accident

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सूफी गायक कंवर ग्रेवाल

Mon, 05 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ रियासी
ब्यूरो/ रियासी Updated Mon, 05 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

मशहूर सूफी गायक कंवर ग्रेवाल शनिवार देर शाम को रियासी-कटड़ा मार्ग पर स्थित सिंबल चोया सुला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे। इस हादसे में उनकी पिजारो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार सूफी गायक कंवर ग्रेवाल पौनी में पिछले कई दिनों से जारी 28वें अति विष्णु महायज्ञ में शनिवार रात को अपनी गायकी की प्रस्तुति देने के लिए पंजाब से आ रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान रात साढे़ आठ बजे के करीब उनका वाहन जैसे ही सिंबल चोया की ढलान को उतरते हुए सुला की तरफ जाने लगा, एक मोड़ पर वाहन को चला रहा चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। इससे वाहन सड़क किनारे नाली में पलटकर पहाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में लगे बैलून खुल गए, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और न ही उसमें बैठे लोगों को ज्यादा चोट आई।
विज्ञापन


हादसे के समय गायक कंवर ग्रेवाल ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को वाहन से बाहर निकाला। ग्रेवाल और उनके साथी दूसरे वाहन से पौनी पहुंचे। हादसे के बाद भी ग्रेवाल ने उनका इंतजार कर रही भारी भीड़ को निराश नहीं किया और अपनी गायकी से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। रात में करीब दो घंटे तक चले ग्रेवाल के कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके सूफी गीतों का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed