{"_id":"573a1e644f1c1b5316ac73ba","slug":"spo-killed-after-being-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर एसपीओ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल कर एसपीओ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजालता थाना क्षेत्र के बट्टल मोड़ इलाके में रविवार की देर रात को नाके पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एक एसपीओ की मौत ट्रक से कुचलकर हो गई। मृतक प्रशोत्तम सिंह दरसू का रहने वाला था। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं चिनैनी में दो वाहनों की टक्कर में दो पर्यटक घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे मजालता के बट्टल मोड़ स्थित नाके पर ट्रक (पीबी35क्यू-1099) को ड्यूटी के दौरान जब एसीओ प्रशोत्तम ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक ने गति को कम भी नहीं किया। इससे प्रशोत्तम उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को टवेरा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें पर्यटक दंपति घायल हो गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही टवेरा गाड़ी और जम्मू से घाटी की और जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। और उन्हें चिनैनी के राजा गंभीर चंद अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पता चला कि घायल अभय कुमार (56) और उनकी पत्नी सुनीता सिन्हा (54) कोलकाता के रहने वाले हैं।