{"_id":"574354c34f1c1bba7d690ef0","slug":"seized-the-government-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी साईं स्पोर्ट्स इमारत को किया सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी साईं स्पोर्ट्स इमारत को किया सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 24 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seized Hotel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बट्टल बालियां मार्ग से सीईओ कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित साईं स्पोर्ट्स की सरकारी इमारत को सीज कर दिया गया। तत्काल बंद पड़ी इस इमारत को कुछ लोग शराब पीने का अड्डा बना लिया था। शराबियों का अड्डा बनने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सपना कोतवाल ने पुलिस दल के साथ इमारत में छापेमारी की।
विज्ञापन
वहां से शराब की खाली बोतलें बरामद की गई। उसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए खाली पड़ी सरकारी इमारत को सीज कर दिया। बतातें चले कि कुछ वर्ष पहले साईं स्पोर्ट्स की इमारत को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने बनी इस इमारत के बंद होेने के बाद शाम के समय कुछ शरारती तत्व इमारत का प्रयोग मयखाने की तरह करने लगे। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जब इस बात की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो इस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन