फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police saved the life of woman

पुलिस की तत्परता से बची युवती की जान

Tue, 26 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Tue, 26 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Police saved the life of woman
फांसी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की तत्परता से एक युवती की जान बच गई। फंदे से उतार कर उसे समय से अस्पताल पहुंचाया। अगर थोड़ी देर और होती तो युवती की जान जाना तय था। पुलिस की इस तत्परता की लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को सवा पांच बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि भीमगढ़ किले की तरफ जाने वाले पैदल रास्ते पर एक पेड़ के साथ युवती फंदे से लटकी है। इसकी सूचना मिलते ही कुछ ही दूरी पर स्थित थाने से पुलिस कर्मियों का दल दौड़ता हुए वहां पहुंचा और आनन-फानन में पेड़ पर चढ़कर फंदे से लटकी युवती को नीचे उतारा।
विज्ञापन


तब तक युवती बेहोश हो चुकी थी। उसकी सांसें चल रही थी। सांसें देखकर पुलिस ने तुरंत उसे अपने वाहन में लाद कर शार्टकट रास्ते से तेज रफ्तार में जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने भी आनन फानन में उसका उपचार शुरू किया। लेकिन उसकी हालत कुछ ज्यादा बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती को मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार अगर युवती को यहां लाने में थोड़ी सी भी देरी होती तो इसका बचना मुश्किल था। फंदा लगाने वाली युवती की उम्र लगभग 27 वर्ष है। छानबीन में पता चला कि वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है।


मौजूदा समय में वह अपने परिवार के साथ रियासी में रह रही है। इस संदर्भ में पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं करते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर उसने किस परिस्थिति में ऐसा कदम उठाया। उसके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पीड़िता युवतों को होश होने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed