{"_id":"57095bba4f1c1b4a2dc812e7","slug":"police-registered-a-case-on-the-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया सरपंच पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया सरपंच पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : desk
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने के मामले को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने के बाद लापता सरपंच के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर वहां से हटने के लिए कहा था, लेकिन प्रदर्शनकारियों और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच के साथ हाथापाई होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके चलते दर्जन भर प्रदर्शनकारियों सहित पुलिस कर्मी और अधिकारी भी घायल हुए थे।
विज्ञापन