{"_id":"58598cfd4f1c1b8e03e39b74","slug":"police-found-the-body-of-the-line-cook","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के कुक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन के कुक का शव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बस अड्डे से सलाथिया चौक की ओर जाने वाली गली में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो पता चला कि वह पुलिस लाइन का कुक मोख्तियार सिंह था। वह वली नाला का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सात बजे के करीब बस अड्डे से सलाथिया चौक को जाने वाले गली में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी लोगों द्वारा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करने के बाद मोख्तियार के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक जिला पुलिस लाइन में कुक के पद पर तैनात था। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन