फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   one dead and three injured in road accident

कार खाई में गिरने से एक सैलानी की मौत

Wed, 11 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर Updated Wed, 11 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
one dead and three injured in road accident
Accident

पत्नीटॉप और सर्कुलर रोड के बीच मंगलवार की रात को एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उसमें सवार एक सैलानी की मौत हो गई, जबकि सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगांे और पुलिस वालों ने सभी को चिनैनी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरएस पुरा निवासी प्रिंस, विनय कुमार, परविंदर कुमार और उधमपुर निवासी मुनीश एक कार में सवार होकर पत्नीटॉप से लौट कर जम्मू की तरफ जा रहे थे। अभी वे सर्कुलर रोड के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचित किया। कड़ी मशक्कत से खाई से चारों को बाहर निकाला गया। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। चिनैनी अस्पताल लाते समय प्रिंस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी तीन का उपचार चल रहा है। देर रात तक तीन की हालत गंभीर बनी थी। बताया जाता है कि सभी पत्नीटॉप में सैर-सपाटा करने के लिए गए हुए थे। वहां से सभी अपने घराें की ओर लौट रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed