{"_id":"58d55f964f1c1b61371a23bc","slug":"man-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पौनी/ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
girl hanged
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह संगड़ के गाई में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कमरे में छत में लगे लकड़ी के शहतीर के साथ फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने वाला व्यक्ति राकेश सिंह पुत्र सूरम सिंह संगड़ का निवासी बताया गया है। मृत व्यक्ति तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
रोज की तरह ही शुक्रवार सुबह राकेश सिंह सोकर उठने के बाद नहाया उसके बाद सुबह का नाश्ता किया और फिर अपने कमरे में चला गया। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। उसकी मां खेत में काम के लिए गई थी और पत्नी बाहर बनाई गई रसोई में अपने रोज के काम निपटाने में व्यस्त थी।
विज्ञापन
काफी देर तक राकेश जब बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने दरवाजे को खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजे को काफी खटखटाया और आवाज भी लगाई लेकिन कोई आवाज नहीं आई। उसके जोर से चिल्लाने से आसपास के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
अंदर राकेश का शव शहतीर पर डाले गए फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पीएचसी पौनी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। राकेश द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।