{"_id":"571688164f1c1bc1148b4b0f","slug":"in-car-truck-collision-injured-two-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक में टक्कर से दो बाराती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-ट्रक में टक्कर से दो बाराती घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना के जगरांव में कार और ट्रक की टक्कर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की जोरदार टक्कर से कार में सवार दो बाराती घायल हो गए, जिन्हें चिनैनी सीएचसी में ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। मंगलवार को कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत राजमार्ग पर टमाटर मोड़ के पास श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे एक ट्रक ने बारातियों की गाड़ी जो जम्मू से रामबन की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
टमाटर मोड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार के आगे बैठे दंपति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से चिनैनी के सीएचसी अस्पताल लाया गया। घायलों में विजय शर्मा 44 ओर कुसम रैणा 39 निवासी माला डोडा शामिल हैं। घायलों का उपचार कर उन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई। वहीं कुद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन