फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Illegal constructions demolished crops destroyed

अवैध निर्माणों को ढहाया फसलों को भी उजाड़ा

Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions demolished crops destroyed
लाल बहादुर शास्‍त्री कॉलोनी में शुक्रवार को चला अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान करीब 1400 मकान गिरा दिए गए। - फोटो : अमर उजाला

खरी तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले बुजला इलाके में राजस्व विभाग की टीम ने 25 कनाल सरकारी जमीन को स्थानीय लोगों के कब्जे से मुक्त करवाया। यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई। जानकारी के मुताबिक बुजला के लोगों ने सरकार की काफी जमीन को अवैध रूप से कब्जे में ले रखा था। उस जमीन पर पक्के और कच्चे निर्माण किये जा चुके थे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं सरकारी जमीन पर फसलें भी बोई गई थीं। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम ने तहसीलदार तनवीर उल मजीद के नेतृत्व में कार्रवाई करने के लिए पुलिस दल को लेकर रविवार को मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। फसलों को भी उजाड़ दिया गया। हालांकि इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों विरोध भी किया। कार्रवाई के बाद प्रशासन की टीम ने कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी कि यदि फिर से कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed