{"_id":"353d4da186a5274d8100ed311a5fdbc9","slug":"gmc-airlift-brought-to-the-legislator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को एयर लिफ्ट कर जीएमसी लाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक को एयर लिफ्ट कर जीएमसी लाया
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
विधायक दिलीप सिंह परिहार का अचानक स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें एयरलिफ्ट कर जम्मू ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार परिहार की अचानक तबीयत खराब हो गई और उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया। घर वालों ने उन्हें आनन फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जम्मू ले जाने की सलाह दी।
विधायक को हेलीकाप्टर से जीएमसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों की टीम उन पर गहन नजर रखे हुए हैं। बताया जाता है कि यहां उनकी हालत में सुधार हुआ है। हालांकि उन्हें अभी आब्जर्वेशन में रखा जाएगा। विधायक को जीएमसी लाने का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में राजनीति से जुड़े लोग उनसे मिलने जीएमसी पहुंच गए।