{"_id":"5820da4f4f1c1b8553b385ed","slug":"flour-mill-owner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोर मिल के मालिक को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लोर मिल के मालिक को गिरफ्तार किया
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
आटे के दाम बढ़े
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोंडना मोड़ स्थित फ्लोर मिल से पुलिस ने सरकारी राशन की 130 बोरियों को बरामद करने के बाद सोमवार को मिल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। तत्काल उसे हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कुछ राशन डीलरों पर भी गाज गिरना लगभग तय है।
विज्ञापन
उधमपुर थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर सरकारी राशन की 130 बोरियां फ्लोर मिल मालिक के पास कैसे पहुंची। इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि सरकारी राशन की इस कालाबाजारी में कितने सरकारी डीलर शामिल हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि रविवार की शाम छह बजे खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता जन वितरण विभाग के आला अधिकारियों को फ्लोर मिल में सरकारी राशन की बोरियां होने की जानकारी मिली। उसके तुरंत बाद विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित कर फ्लोर मिल में छापेमारी की।
विज्ञापन
छापेमारी में पुलिस को 130 बोरी यानी करीब 65 क्विंटल सरकारी राशन का आटा बरामद हुआ। इतने बड़े खुलासे के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के आला अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। आशंका यह भी है कि अगर पूछताछ में कोई बड़ा खुलासा हुआ तो सरकारी बाबुओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है।