{"_id":"58ea85684f1c1bbe595b3dab","slug":"driver-and-conductor-injured-by-truck-rolling-in-the-trench","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में लुढ़कने से चालक-सहचालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक खाई में लुढ़कने से चालक-सहचालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, रामबन
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
रामबन जिले के केला मोड़ इलाके में रविवार की सुबह एक ट्रक खाई में लुढ़क गया। संयोग से इसमें जानी नुकसान तो नहीं हुआ, अलबत्ता ट्रक के चालक और सह चालक घायल हो गए। दोनों की हालत अस्पताल में स्थिर है।
विज्ञापन
ट्रक जेके13ए-8195 रविवार को जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जब ट्रक केला मोड़ इलाके में तड़के करीब पौने छह बजे ट्रक चालक से असंतुलित होकर खाई में लुढ़क गया। इस हादसे में ट्रक का चालक हिलाल अहमद और सह चालक आमिर अकरम दोनों निवासी पुलवामा घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों को ट्रक से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन