{"_id":"57095d2c4f1c1b802dc812d6","slug":"death-of-elderly-by-horse-kick","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ों की दुलत्ती से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोड़ों की दुलत्ती से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
horse
- फोटो : boredpanda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष नगर धार रोड क्षेत्र में शनिवार सुबह दस बजे के करीब मार्ग से गुजर रहे लावारिस घोड़े ने एक बुजुर्ग को दुलत्ती मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। जम्मू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक हरि दास (75) सुभाष नगर का रहने वाला था। बता दें कि शहर के धार रोड क्षेत्र मेें सुबह होते ही आवारा मवेशियों का आना-जाना शुरू हो जाता है। मवेशी राह चलते लोगों को अक्सर मारने का प्रयास करते हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
अपने घर से बाहर निकले हरिदास जैसे ही धार रोड किनारे पहुंचे कि पीछे से आ रहे लावारिस घोड़ों के झुंड में से किसी घोड़े ने उसे दुलत्ती जमा दी। इससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। जिला अस्पताल से उसे जीएमसी रेफर करना पड़ा। शाम को इलाज के दौरान बुजुर्ग हरिदास ने आखिर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस घटना पर शहर के लोगों ने नगर पषिद के खिलाफ रोष जताया। लोगों का कहना था कि लगातार लोग लावारिस पशुओं को पकड़ने की मांग करते रहते हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके चलते बुजुर्ग की जान गई।