फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   गोलीबारी में घायल जवान ने मिलिट्री अस्पताल में दम तोड़ा

गोलीबारी में घायल जवान ने मिलिट्री अस्पताल में दम तोड़ा

Mon, 12 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गोलीबारी में घायल जवान ने मिलिट्री अस्पताल में दम तोड़ा
उधमपुर। चार फरवरी को पुंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में घायल सेना के जवान ने रविवार को उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को सेना के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चार फरवरी रविवार दोपहर को पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में 24 वर्षीय जवान किशोर कुमार मुन्ना निवासी आंध्र प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में जवान को पहले पुंछ अस्पताल ले जाया गया था, जहां हालत में सुधार न होने पर पांच फरवरी सोमवार सुबह मिलिट्री अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया था। छह दिन से जवान का उपचार मिलिट्री अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह करीब अचानक जवान की हालत बिगड़ गई और सुबह करीब 10:40 पर जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सेना की तरफ से इसकी जानकारी उधमपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद जवान के शव को शाम करीब साढ़े पांच बजे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद औपचारिकताएं पूरी करके पुलिस ने शव को सेना के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed