{"_id":"5c55bbb8bdec224d0445371f","slug":"81549122488-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर पुलिस ने युवको बुरी तरह से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब इंस्पेक्टर पुलिस ने युवको बुरी तरह से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में दो युवकों से मारपीट
अस्पताल में भर्ती घायलों ने कहा, पुलिस ने थाने के अंदर गुंडागर्दी का दिया प्रमाण
नगर परिषद कार्यालय से पुलिस स्टेशन ले जाकर पीटने के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। पुलिस स्टेशन उधमपुर में शनिवार शाम को एक सब इंस्पेक्टर ने दो युवकों को हिरासत में इतनी बुरी तरह से पीटा कि दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। अस्पताल में दोनों युवकों ने बताया कि पुलिस की तरफ से रेहड़ी वालों की कार्रवाई का विरोध करने पर सब इंस्पेक्टर अपना आपा खो बैठे और डंडे से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचाराधीन रोहित खजूरिया और आदित्य गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस व नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से रेहड़ियां उठाकर नगर परिषद कार्यालय में पहुंचाई। कुछ गरीब रेहड़ी वालों ने इसकी सूचना दी तो वह रेहड़ियों को छुड़ाने के लिए नगर परिषद के कार्यालय में पहुंचे, जहां नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा भी थे। इसी बीच सब इंस्पेक्टर विशाल डोगरा पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और उनके साथ बहस करने लगे। बहस इतनी बढ़ गई कि सब इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद सब इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। डंडे की मार से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। इतनी देर में एसएचओ व अन्य अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने सब इंस्पेक्टर विशाल डोगरा को रोका। इसके बाद दोनों को वाहन में बैठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों ने कहा कि पुलिस ने पुलिस स्टेशन के अंदर गुंडागर्दी का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों ने कोई अपराध किया था, तो उन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करते। इतनी बुरी तरह से मारना किसी तरह से भी उचित नहीं है। उनकी मांग है कि सब इंस्पेक्टर विशाल डोगरा व उनके साथ तैनात कर्मचारियों को निलंबित कर सख्त कार्रवाई की जाए। दोनों ने कहा कि वह इसकी एफआईआर पुलिस स्टेशन उधमपुर में भी दर्ज कराएंगे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों युवकों की मेडिकल जांच करवा दी थी, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी। जिला अस्पताल में आदित्य गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई थी।
शाम के समय सब इंस्पेक्टर की पीटाई से दो युवकों के घायल होने की सूचना पास पहुंची है। इसको पुलिस गंभीरता से जांच करेगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-राजीव पांडे, एसएसपी, उधमपुर