{"_id":"5b6df7b14f1c1bb37b8b7766","slug":"71533933489-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने विद्यार्थ्ज्ञी की टांग तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने विद्यार्थ्ज्ञी की टांग तोड़ी
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल नालडा में शुक्रवार को शिक्षक ने चौथी कक्षा के विद्यार्थी को इतनी बुरी तरह से पीटा की उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। रामनगर अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर विद्यार्थी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उपचाराधीन अजय कुमार पुत्र मदन लाल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे शिक्षक विजय कुमार ने किसी बात को लेकर बुरी तरह पीटा और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घर पहुंच कर उसने सारी बात माता पिता का बताई। पिटाई के बाद हालत में सुधार न होने परिवार के सदस्य उसको रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल में जांच के दौरान डाक्टरों को पता चला कि शिक्षक की पीटाई से टांग फ्रैक्चर हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि शनिवार को मामले की जांच की जाएगी।