{"_id":"5c3640e8bdec2256cf3e92dd","slug":"61547059432-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 किलो चरस के साथ पकड़े दो तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 किलो चरस के साथ पकड़े दो तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने जखैनी नाके पर वाहन की तलाशी के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगाकर एक वाहन से 12 किलो 965 ग्राम चरस बरामद की। इस दो तस्करों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी राजीव पांडे ने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई है और आरोपी उसे लेकर कहां जा रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि एसएचओ उधमपुर संजीव चिब, एसएचओ रैंबल परमजीत सिंह ने डीएसपी जाहिद सैफ वानी के दिशा निर्देश पर जखैनी इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान टाटा इंडिगो (एमएच02वाई-8677) को तलाशी के लिए रोका, तो उसके अंदर से 12 किलो 965 ग्राम चरस बरामद की। इस पर पुलिस ने वाहन में बैठे गाहर खांडे निवासी मुस्तपुर किल्लर शोपियां और अब्दुल क्यूम खांडे निवासी गुलाब टंग किल्लर शोपियां को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों से आरोपियों से पूछताछ के जरिए पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे।
बुधवार देर शाम तक पूछताछ में इतना ही पता चला था कि चरस शोपियां से लाई गई है। लेकिन इसे लेकर आरोपी कहां जा रहे थे। यह पता नहीं चल पाया था। एसएसपी के अनुसार पुलिस की तरफ से नशीली वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफआईआर नंबर 12/2019 अंडर सेक्शन 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।