{"_id":"5ad799f24f1c1b3b0b8b555b","slug":"61524079090-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी अभी तक फरार, दूसरे राज्य में भाग जाने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी अभी तक फरार, दूसरे राज्य में भाग जाने की आशंका
Updated Thu, 19 Apr 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के एक गांव में मवेशी चराने गई किशोरी को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाला आरोपी युवक को पकड़ने में पुलिस को बुधवार को भी कामयाबी नहीं मिली है। एसएसपी के अनुसार युवक राज्य से बाहर निकल चुका है, लेकिन उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंचैरी पुलिस स्टेशन में 15 अप्रैल को किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया था कि नौ अप्रैल को मवेशियों को चराने के लिए बेटी जंगल गई तो 24 वर्ष के भूषण सिंह नाम के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया था।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के साथ मामला दर्ज करके पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने दो टीमों का गठन करके छापेमारी का काम शुरू किया था, लेकिन शाम के समय पुलिस को मोबोइल लोकेशन से पता चला कि युवक राज्य से बाहर निकल गया है।
विज्ञापन
अब पुलिस ने राज्य के बाहर छापेमारी की योजना बनाना शुरू कर दिया है। एसएसपी उधमपुर रईस मोहम्मद भट ने बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है, लेकिन आरोपी के राज्य से बाहर निकल जाने के कारण कामयाबी नहीं मिल पा रही है। आरोपी के कुछ ठिकानों का पता चला है और जल्द छापेमारी करके आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।