फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   सप्ताह से गायब युवक का नहीं चल रहा कोई पता

सप्ताह से गायब युवक का नहीं चल रहा कोई पता

Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह से गायब युवक का नहीं चल रहा कोई पता
उधमपुर। शिवनगर मोहल्ले में करीब एक सप्ताह पहलेे लापता हुए युवक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी शिव राम ने बताया कि 22 फरवरी को उनका 25 वर्षीय बेटा नीरज भगत उर्फ सोनू बहन को बस में बिठाने के लिए घर से निकला और वापस घर लौटा। उनको लगा कि शायद किसी रिश्तेदार के घर चला गया होगा और शाम तक लौट आएगा। जब शाम को भी वह नहीं लौटा तो उन्होंने सभी परिवार के सदस्यों के साथ तलाश शुरू कर दी। शहर व आसपास के इलाकों में रहने वालों के घर जाकर जानकारी हासिल की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। चार दिन तलाश करने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो 26 फरवरी को पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उनको अभी तक कुछ पता नहीं चला है। शिव राम ने बताया कि नीरज शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed