{"_id":"5a95c0cb4f1c1b805a8bc382","slug":"41519763659-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पंचैरी तहसील के जनोरी गांव में मंगलवार सुबह मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को पीएचसी पंचैरी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पौने 11 बजे पंचैरी की तरफ आ रही मारुति कार नंबर जेके-02एफ-9506 जैसे ही जनोरी गांव में पहुंची तो चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया और कार करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरते ही कार में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पंचैरी पुलिस को दी और पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से कार में फंसे नरेंद्र कुमार (35) पुत्र खेम राम, बोध राज (65) पुत्र बालक राम, हंस राज (50) पुत्र ज्ञान चंद और अनिता देवी (17) पुत्री देस राज सभी निवासी जनोरी पंचैरी को बाहर निकाला और उपचार के लिए पीएचसी पंचैरी पहुंचाया। जहां बोध राज को मृत लाया घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने अनिता और हंसराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय निवासियों का कहना था कि यह दुर्घटना बदहाल मार्ग के कारण हुई है। कई बार मांग करने के बाद भी सरकार व प्रशासन की तरफ से बदहाल मार्ग की हालत को सुधारा नहीं जा रहा है।