फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   मकान में आग लगने से लाखों का हुआ नुक्सान ।

मकान में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान

Sun, 25 Feb 2018 12:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
मकान में आग लगने से लाखों का हुआ नुक्सान ।
fire in shop - फोटो : amar ujala

चिनैनी। गांव मरोठी के मोहड़ा बंदरास में शनिवार की दोपहर एक मकान में आग लग गई। इसमें मकान के दो कमरों में रखा सामान जल गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव बंदरास के दर्शन कुमार के मकान में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और उनके द्वारा आग पर काबू पाने के लिए तुरंत प्रयास शुरू कर दिए गए, जिससे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति दर्शन कुमार ने बताया कि उनके दो कमरों को काफी नुकसान पहुंचा है, कमरों के अंदर रखे करीब 20 कंबल आग की भेंट चढ़ गए हैं, जबकि एक अलमारी में रखे पैसे भी आग की भेंट चढ़ गए। साथ ही घर में रखी मक्की भी तबाह हो गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है । ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत मुआवजा देने की मांग उठाई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed