फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   वैष्णो देवी के मंदिर को चोरों ने एक बार फिर बनाया निशाना

वैष्णो देवी के मंदिर को चोरों ने एक बार फिर बनाया निशाना

Sun, 04 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी के मंदिर को चोरों ने एक बार फिर बनाया निशाना
उधमपुर। शहर के भारत नगर मोहल्ले में वीरवार देर रात को चोर वैष्णो देवी मंदिर के ताले तोड़ कर सोने व चांदी का हार और दानपात्र में पड़ी हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी जांच के लिए मंदिर में पहुंच गई। मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने दूसरी बार मंदिर को निशाना बनाया है। पहले की चोरी का अभी तक पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब मंदिर में पुजारी पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख हैरान रह गए। इसके बाद जब पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो पाया कि वैष्णो देवी की मूर्ति पर लगाई सोने की नथ, चांदी का हार व दानपात्र में पड़ी हजारों की नकदी गायब है। उन्होंने तुरंत आसपास रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी सूचित किया। जानकारी मिलने के कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के साथ जांच शुरू कर दी। एक बार फिर से मंदिर को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद लोग भी काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि दो वर्ष पहले भी मंदिर में चोरों ने चोरी करके गहने व नकदी पर हाथ साफ किया था। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन आज तक चोरों का कुछ पता नहीं लग सका है और न ही गहने बरामद हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि एक बार फिर से शहर में चोरी के मामले सामने आने लगे हैं। चोरियों का बढ़ना सभी के लिए चिंता का विषय है। आने वाले समय में यह मामले बढ़ भी सकते हैं। इसलिए उनकी पुलिस से मांग है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाए और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed