फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime

खाई से बरामद हुआ व्यक्ति का शव

विज्ञापन
crime
रामनगर के कथीलगंजू गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव खाई से बरामद हुआ। वह करीब दस दिन पहले शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। दस से ससुराल में ही था। इस बीच अचानक घर से निकला और दूसरे दिन उसका शव खाई से बरामद हुआ। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार काका राम निवासी जगानू रामनगर के कथीलगंजू में ससुराल में आया था, जहां शादी थी। रविवार रात को उसने खाना खाया और रात करीब नौ बजे घर से निकला। परिवार के सदस्यों को लगा कि किसी काम से बाहर गया होगा। लेकिन वह नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसकी तलाश शुरू कर दी। मदन लाल ने बताया कि उसके गायब होने के बाद रिश्तेदारों से फोन कर उसके बारे में पूछा, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन

बाद में सभी ने उसे तलाश करना शुरू किया। इस बीच करीब एक किलोमीटर दूर एक व्यक्ति ने शव को 200 फीट गहरी खाई में पड़ा देखा, तो उसने सूचना दी। पुलिस को भी बताया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कई लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed