फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime

जखैनी फर्जी नंबर प्लेट के साथ चल रही क्रेटा कार जब्त

विज्ञापन
crime
जखैनी में लगाए गए नाके से बरामद की गई फर्जी नंबर की कार। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शहर के जखैनी इलाके से सूझबूझ के साथ काम करते हुए फर्जी नंबर की कार को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। जो नंबर कार पर लगा था, वह वाहन लेह में मौजूद है। जबकि एक परिवार फर्जी नंबर की कार लेकर किश्तवाड़ की तरफ जा रहा था। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि यह कोई चोरी की कार हो और इसमें दूसरे वाहन का नंबर इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर के समय डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नाका लगा रहा था। इसी बीच एक क्रेटा कार जखैनी इलाके में पहुंची। कार के आगे से नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे की तरफ जेके10बी403 नंबर की प्लेट लगी हुई थी। इसमें एक नंबर गायब देख कर पुलिस को कुछ संदेह हुआ और कार के चालक से वाहन के कागजात मांगे गए। कार के चालक ने आरसी पुलिस को दिखाई। आरसी में नंबर जेके10बी-3403 लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार के चेसी नंबर की जांच की।
विज्ञापन

कार में लिखा नंबर और चेसी में लिखा नंबर भी एक समान ही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने नंबर प्लेट की जब अच्छी तरह से जांच की तो उसमें से एचआरएस नंबर गायब था। इससे साफ पता चल गया कि गाड़ी कर नंबर फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने जेके10बी-3403 वाहन नंबर जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस नंबर की असली वाहन लेह में है और फिर पुलिस ने वाहन के मालिक के साथ संपर्क करवाया। संपर्क करने के बाद व्हाटस एप के जरिए वाहन के फोटो भी मंगाए। इसके बाद पता चल गया कि कार लगाया गया नंबर फर्जी है। पुलिस ने तुरंत वाहन को कब्जे में ले लिया और चालक से पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि यह कार चोरी की हो सकती है और इसको फर्जी नंबर लगा कर इस्तेमाल किया जा रहा है। डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह का कहना है कि उन्होंने कार को पुलिस स्टेशन उधमपुर को सौंप दिया है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed