{"_id":"61ca1c0b2f137c42417a5f10","slug":"crime-news-udhampur-news-jmu2507057185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के संगूर इलाके से रविवार रात को पुलिस ने कार में सवार चार लोगों से दस ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। कई दिनों के बाद पुलिस ने एक साथ चिट्टे की खेप के साथ इतने अधिक संख्या में लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रविवार रात को पुलिस ने संगूर इलाके में कार को तलाशी के लिए रोका। जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर चार लोग सवार थे। सभी को नीचे उतार कर तलाशी ली गई। इनके पास से करीब दस ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने कार के चालक राकेश कुमार निवासी कैंबल डंगा उधमपुर, आशीष नरगोत्रा निवासी वार्ड नंबर दस उधमपुर, अभिनंदन खजूरिया निवासी इंदिरा नगर उधमपुर और धर्मेंद्र सिंह निवासी बष्ट तहसील चिनैनी को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।