{"_id":"6705c57cbe5eac246107a5c4","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-116134-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। बीते सोमवार देर रात को भमाग तहसील की सरमेघा इलाके में एक कार खाई में गिर गई। इससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इनमें से एक को काफी गंभीर चोट लगी है।
जानकारी के अनुसार उक्त पांच युवक कार नंबर जेके 02 डी एफ 5065 में सवार होकर बदोरा ठाकराकोट में एक बरात में शामिल होने के लिए गए थे। बरात में शामिल होने के बाद वे भमाग के नगोती ब्ड्डडा के किए वापस लौट रहे थे। इस बीच सरमेगा के पास उनकी कार गहरी खाई की तरफ पलट गई। दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर लोग पहुंचे। उन्हाेंने पांचों युवकों को अन्य वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अजय कुमार पुत्र तारा चंद निवासी विलेज मलैड तहसील पौनी और अक्षय कुमार पुत्र मुलख राज निवासी विलेज गसानू घराला तहसील अखनूर जिला जम्मू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी पहचान राजू कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी लड्डा तहसील मोंगरी जिला उधमपुर को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल अन्य युवकों की पहचान भूषण कुमार पुत्र मणि राम निवासी जंगल मोंगरी और मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी विलेज मुत्तल टिकरी उधमपुर के रूप में हुई। दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया गया।