{"_id":"61c397cb4b235f205d390dee","slug":"crime-katra-news-jmu2503754180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, पांच श्रद्धालु घायल, गाजियाबाद और दिल्ली के लिए विशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, पांच श्रद्धालु घायल, गाजियाबाद और दिल्ली के लिए विशेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी से चार किलोमीटर दूर बुधवार देर रात नोमाई क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर कटड़ा जम्मू मार्ग पर जम्मू से आ रही कार (डीएल-14 सी 1701) अनियंत्रित होकर तीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। यह सभी दिल्ली से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ रहे थे।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को वाहन से निकाल कर कटड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल होने वाले मोहम्मद खुर्शीद (33) पुत्र मोहम्मद जानिफ निवासी गाजियाबाद यूपी, सुभाष चंद्र (40) पुत्र बिन्द्रा, कृष्ण खन्ना(17) पुत्र रवि खन्ना, टीना खन्ना (21) पुत्री राजेश खन्ना, राजेश खन्ना(52) पुत्र जेपी खन्ना यह सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।
स्थानीय चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद टीना व राजेश को जम्मू के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। तीन घायलों को मामूली चोटें आईं हैं। यह कटड़ा के अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मामले में स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ ने कहा कि आए दिन इस मोड़ पर हादसे होते हैं। कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत करवा चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।