फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cricket

महामाया क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
cricket
उधमपुर: क्रिकेट में विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करते मुख्य अतिथि - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर से सटे गढ़ी इलाके में पल्तयाड़ नेहरू यूथ क्लब की ओर से शहीदों की याद में आयोजित पल्तयाड़ प्रीमियर लीग में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसे तीन विकेट से जीतकर महामाया क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में मगैनी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और 12 ओवर के मैच में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 65 रन जुटाए। इसमें रतन ने सबसे ज्यादा 14 और अजय ने 13 रनों का योगदान दिया। इसमें महामाया क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों में अरुण ने की ओवरों में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए, वहीं रोहित ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए महामाया क्रिकेट क्लब ने कई उतार-चढ़ाव के बाद अंत में 7 विकेट गंवाकर 11.5 गेंदों में तीन विकेट से इस मैच को जीत लिया। इसमें सबसे ज्यादा 20 रन उत्तम और अरुण ने 17 रन बनाए। इस पारी में मगैनी क्लब के रतन ने तीन और अजय ने दो विकेट झटके। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। मौके पर पल्तयाड़ नेहरू यूथ क्लब के प्रधान सुदेश सुल्तानपुरी, अरुण, मनोहर, विजय, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed