फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cricket tournament in udhampur

क्रिकेट : अंडर 14 और 17 के मुकाबलों में उधमपुर विजेता, चिनैनी उपविजेता

विज्ञापन
cricket tournament in udhampur
उधमपुर। जिला स्तरीय इंटर जोनल टूर्नामेंट के तहत क्रिकेट (लेदर बॉल) अंडर 14 और 17 के पूल मैच शुक्रवार को नगर के सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुए। इसमें उधमपुर, चिनैनी और पंचैरी जोन की टीमों ने भाग लिया। इसमें बॉयज अंडर 14 वर्ग के मुकाबलों में 10 रनों से उधमपुर विजेता और चिनैनी उपविजेता रहा। लड़कियों के अंडर 17 वर्ग मुकाबलों में 34 रन से उधमपुर विजेता और चिनैनी उपविजेता रहा। इसी तरह बॉयज अंडर 17 आयु वर्ग में भी उधमपुर जोन 17 रन से चिनैनी को हराकर विजेता बना। टूर्नामेंट का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग उधमपुर द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि युवा सेवा एवं खेल अधिकारी उधमपुर रोमेश चंद्र मिश्रा ने जेडपीईओ कुलवंता महराज कृष्ण पंडित की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों और फील्ड स्टाफ के साथ बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जेडपीईओ उधमपुर और जोन उधमपुर के सभी फील्ड स्टाफ को टूर्नामेंट के सुचारू और सफल संचालन के लिए उनके सर्वोत्तम प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों को समाज में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से फिट रहने के लिए इस प्रकार के टूर्नामेंटों में अधिक से अधिक भाग लेकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सभी मैचों का संचालन युवा सेवा एवं खेल विभाग उधमपुर के अधिकारियों के तकनीकी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें राकेश खजूरिया, रमन कुमार, विनोद खजूरिया, रणजीत सिंह, पूजा शर्मा, कपिल कुमार, अशोक शर्मा, पंकज भारद्वाज, अमित कुमार, सुरजीत सिंह व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed