{"_id":"67cdf7c3f96e487feb082be8","slug":"cricket-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-121196-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिव क्रिकेट क्लब रामनगर ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिव क्रिकेट क्लब रामनगर ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। यहां चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार आठवें दिन भी जारी रही। इसमें दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिव क्रिकेट क्लब रामनगर ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में चल रही 15 दिवसीय लेदर बॉल रामनगर प्रीमियर क्रिकेट लीग को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में रामनगर, उधमपुर, जम्मू, कठुआ, रामबन व अन्य इलाकों से 16 टीमों ने भाग लिया।
रविवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। यह मुकाबला शिव क्रिकेट क्लब रामनगर और एबी वॉरियर्स क्रिकेट क्लब उधमपुर के बीच हुआ। इसमें शिव क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 174 रन का लक्ष्य रखा। इस टीम के खिलाड़ी पुरुषोत्तम सिंह ने 71 गेंदों में 19 चौके और एक छक्के की मदद से 104 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस खिलाड़ी को स्थानीय लोगों की ओर से इनाम के रूप में 4200 रुपये दिए गए। दूसरी पारी में एबी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 133 रनों पर ही सिमट गई। शिव क्रिकेट क्लब रामनगर ने मैच जीत लिया। एडवोकेट अनूप सिंह ने कहा इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सोमवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच महाकाल सुपर किंग अखनूर क्रिकेट क्लब और बट्टल इलेवन क्रिकेट क्लब मजालता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच दोपहर 12 बजे होगा।